कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। विश्व क्षयरोग दिवस पर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार से निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गई। विधायक महेश त्रिवेदी, सरोज कुरील व एमएलसी सलिल विश्नोई ने निक्षय वाहन को रवाना किया। इस दौरान 25 क्षय रोगियों को निक्षय पोटली वितरित की गई। चिकित्सा शिविर में हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन के माध्यम से जांच की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा डॉ.जीके मिश्रा, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी और क्षय अधिकारी डॉ.सुबोध प्रकाश को बधाई प्रेशित की गई। 58 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गांधी की कांस्य व रजत प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 16 निक्षय मित्रों को भी प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर टीबी चैंपियन रश्मि सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...