गोपालगंज, अप्रैल 15 -- बरौली। एक संवाददाता। प्रखंड के आलापुर गांव में बुधवार को बीडीओ की देखरेख में किसान सुभाष प्रसाद यादव के खेत में गेहूं फसल की कटनी का प्रयोग किया गया। बीडीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान के प्लॉट संख्या 442 में 10 गुना 5 मीटर क्षेत्र में फसल की कटनी कराई गई। जिसमें 19 किलो 600 ग्राम गेहूं की पैदावार प्राप्त हुई। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 39 क्विंटल उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। यानी प्रति कट्ठा करीब 58 से 60 किलो गेहूं उत्पादन की संभावना है। फसल कटनी प्रयोग के दौरान प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मुजफ्फर इमाम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार, किसान सलाहकार अमोद कुमार सिंह, शंकर कुमार साह तथा किसान सुभाष प्रसाद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा में पिछात गेहूं की ऊपज में गिरावट यह भी पढ़ें...