नई दिल्ली, जनवरी 9 -- महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने 58 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में 2,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें 32 गिरफ्तार आरोपियों और 41 वांछित आरोपियों के नाम शामिल हैं। ठगों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों का रूप धारण कर पीड़ितों को धमकाया। उन्होंने फर्जी कंपनियों के नाम पर जाली केवाईसी दस्तावेज और फेक सिम कार्ड से 10 हजार से अधिक म्यूल बैंक खाते खोले। धन को 13 परतों में गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से विदेश भेजा गया। मास्टरमाइंड कंबोडिया और दुबई से संचालित हो रहे हैं, जिसमें विजय खन्ना प्रमुख हैंडलर है। यह भी पढ़ें- 'बंगाल के राज्यपाल को उड़ा दूंगा', ईमेल के जरिए भेजी धमकी, मोबाइल नंबर भी दिया यह ठगी अगस्त 2025 में शुरू हुई, जब एक फार्मास्युटिकल ...