पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। गुरुवार को जिले के 58 ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी, जबकि 334 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी। मुख्य नमाज शहर स्थित ईदगाह में आयोजित की जाएगी। पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बकरीद को लेकर नगर निगम अलर्ट, निर्बाध होगी पानी की आपूर्ति, सुरक्षा कड़ीसुरक्षा इंतजाम बकरीद को लेकर जिले को पांच जोन और 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले म...