किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज, संवाददाता लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत की गयी शिकायत की सुनवाई के बाद विद्युत विभाग द्वारा एक उपभोक्ता को भेजे गये बिजली बिल 58713 रुपये घट कर 2421 रुपये पर आ गया। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में बहादुरगंज के देसिया टोली निवासी परिवादी हबीबुर रहमान द्वारा ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल Rs.58,713 आने के संबंध में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकिता सिंह द्वारा की गई। सुनवाई क्रम में संबंधित बिजली विभाग को आवश्यक जांच एवं सुधार के लिए निर्देशित किया गया। विभाग द्वारा जांच के बाद बिल में सुधार करते हुए राशि Rs.58,713 से घटाकर Rs.2,421 कर दी गई। बिल संशोधित होने पर परिवादी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोक शिकायत निवारण अधिनियम एवं जिला प्रशासन क...