576 बोतल शराब के साथ वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 7 -- गोपालगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को महम्मदपुर थाने के डुमरिया घाट पुल के समीप एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान 576 बोतल शराब बरामद की। टीम ने शराब लदे चारपहिया वाहन को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान उचकागांव थाने के दहिभाता गांव निवासी धर्मराज यादव और कुचायकोट थाने के बेलवा मठिया गांव निवासी सतीस बैठा के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि डूमरियाघाट पुल के समीप टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रहे चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 103 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.