अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह के निर्देशों के क्रम में जिले में वनाग्नि की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में जिले के 576 ग्राम पंचायतों में वनाग्नि जागरूकता कार्यक्रम हुए। कुल 9055 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। ग्रामीणों को वनाग्नि के कारणों, उससे होने वाले दुष्परिणामों व उसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। डीएम ने बचे हुए ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- वनाग्नि रोकथाम में न हो लापरवाही यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...