हरदोई, मई 3 -- संडीला। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत महगवां के ग्राम शांतिखेड़ा और ग्राम पंचायत रसूलपुर के ग्राम रामपुर में रविवार को 576 किसानों को निःशुल्क कृषियंत्र वितरित किए गए।समाजसेवी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह आदित्य ने बताया कि अब तक 70,000 किसानों को कृषियंत्र वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2 लाख कृषियंत्र तक यह सुविधा पहुंचाने का है, जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष पाल, रामसनेही, विमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार, दर्शन राठौर, सुरेश चौरसिया, मिथलेश कुमार तथा राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...