नई दिल्ली, मार्च 16 -- IPO News: शेयर बाजार में इस हफ्ते एक नए आईपीओ के आने से फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) का आईपीओ 20 मार्च से निवेश के लिए खुलने जा रहा है। यह मिनी रत्न कंपनी का आईपीओ 24 मार्च तक जारी रहेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 163 रुपये से 172 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। अगर ऊपरी दाम की बात करें तो इस आईपीओ के जरिए 1842 करोड़ रुपये जुटाए जाने का लक्ष्य है।ग्रे मार्केट में तेजी, संकेत सकारात्मक यह पूरा आईपीओ ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) यानी बिक्री पेशकश है, जिसमें कोल इंडिया अपने हिस्से के शेयर बेचेगी। इसलिए इस आईपीओ से जुटाई गई पूरी रकम सीधे कोल इंडिया के खाते में जाएगी। वहीं अगर अनौपचारिक बाजार यानी ग्रे मार्केट पर नजर डालें तो वहां इस आईपीओ को ले...