मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के 57 हाईस्कूलों ने नौवीं के छात्रों की संख्या नहीं दी है। बिहार बोर्ड ने इस पर स्कूलों से जवाब मांगा है। इन स्कूलों के हेडमास्टर (एचएम) को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा 9वीं कक्षा के बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा अगले महीने होनी है। कक्षा में कितने बच्चे जिले में नामांकित हुए हैं, इसकी कोई रिपोर्ट अब तक जिले के शिक्षा अधिकारियों के पास नहीं है। त्रैमासिक परीक्षा को लेकर बच्चों की संख्या से बोर्ड अनजान है। बच्चों की संख्या के आधार पर ही बोर्ड से प्रश्नपत्र-कॉपियां आनी हैं। इन स्कूलों की सूची जारी करते हुए बोर्ड ने कहा है कि संबंधित विद्यालयों की ओर से डेटा माध्यमिक शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में संबंधित डेटा को समेकित कर बिहार विद्य...