57 बुलेट के चालान किए
गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यातायात पुलिस ने एक मई से लेकर 31 मई के बीच में 57 बुलेट के चालान किए। इन बुलेट में साइलेंसर बदलकर पटाखे छोड़े जा रहे थे। इन बुलेट के मालिकों पर साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस का मकसद सड़कों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी बाइक में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करते हैं। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है बल्कि सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है। यह भी पढ़ें- ऐसे टू-व्हीलर्स को दूर से ही पहचान रहे पुलिसवाले, फिर काट रहे Rs.10000 तक का चालान; साथ में गाड़ी भी सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.