सहारनपुर, मई 29 -- सहारनपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्युत विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के अंतर्गत जनपद में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए गए। विभाग की ओर से करीब 57.13 करोड़ रुपये खर्च कर विद्युत ढांचे के विस्तार, क्षमता वृद्धि और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे किए गए। यह भी पढ़ें- निर्बाध बिजली के लिए दो नए उपकेंद्र आज शुरू होंगेनए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण विभागीय अधिकारियों के अनुसार चिलकाना क्षेत्र में करीब 4.8 करोड़ रुपये की लागत से एक नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने के साथ ओवरलोडिंग की समस्या में भी राहत मिलेगी।नई विद्युत लाइनों का निर्माण इसके अलावा करीब 7.86 करोड़ रुपये खर्च कर 33 केवी की छह...