57 आउटसोर्स परिचालक संविदा में होंगे समायोजित
बस्ती, अक्टूबर 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स परिचालकों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज डिपो में कार्यरत 57 आउटसोर्स परिचालकों को विभिन्न फर्मों के माध्यम से संविदा में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इससे बसों के संचालन में सहूलियत मिलेगी और परिचालकों की कमी भी दूर होगी। परिवहन निगम के बस्ती डिपो में वर्तमान में 167 संविदा परिचालक सेवा दे रहे हैं। विभाग की ओर से 57 आउटसोर्स परिचालकों को संविदा में समायोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें वंशिका मेमर्स के माध्यम से 51 और सरलोक इंटरप्राइजेज के माध्यम से छह परिचालकों को संविदा में रखा जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि वंशिका मेमर्स के माध्यम से 51 आउटसोर्स परिचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.