मथुरा, मार्च 23 -- जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 57 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रिक्त चल रहे कार्यकत्रियों की नियुक्ति प्रक्रिया चयन समिति द्वारा पूरी करने के बाद शासन से हरी झंडी मिल गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने आज सूची को राजीव भवन स्थित अपने कार्यालय सहित सभी परियाजना कार्यालय पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा कर दी है। सूची देखने को महिला अभ्यर्थियों की लाइनें लग गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अब शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करके सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधियों, डीएम की उपस्थिति में वितरित किए जाएंगे। इस सूची का काफी दिनों से अभ्यर्थियों को इंतजार था। सूची में नाम देखकर चयनित हुई महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...