5656 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में चार लाख 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा सहित कुल 78 विद्यालयों में किया गया। विद्यालयों में उपस्थित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में आयोजित कार्यक्रम में 72 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि का सदुपयोग अपनी शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.