रुडकी, सितम्बर 8 -- कलियर, संवाददाता। शिक्षा सदन इंटर कॉलेज महेवड़ कलां में मंगलवार को हिमालय संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 565 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय को बचाने, पर्यावरण संरक्षण करने और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी ने सभी को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी ने कहा कि हिमालय हमारे देश का मस्तक है। यह अनेक नदियों का उद्गम स्थल होने के साथ ही विस्तृत वन क्षेत्र और असंख्य वन्यजीव प्रजातियों का घर है। हिमालय का संरक्षण केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया के पर्यावरण और कृषि व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Roorki News: हिमालय संरक्षण की शपथ लेकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- स्कूल, लॉ कॉलेज में लिया...