महोबा, दिसम्बर 13 -- पल्स पोलियो अभियान के तहत शहर में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों से बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने की अपील की गई। पोलियो दिवस में दवा पीने से वंचित बच्चों को डोर टू डोर दवा पिलाने के लिए 15 दिसंबर से अभियान चलेगा। शनिवार को जिला अस्पताल से जागरुकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार व सीएमओ डॉ0आशाराम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल स्कूली छात्र लोगों से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में पांच साल तक के 1 लाख 35 हजार 711 बच्चों को रविवार को पोलियो दिवस में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया कि पोलियो के लिए जिले भर में 562 बूथ बनाए गए हैं जबकि 306 टीमें डोर टू डोर अभियान में हिस्सा लेंगी। 1684 कर्मचारियों को लगाया गया है। 95 पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.