मधुबनी, अप्रैल 30 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। एलजे प्ल्स टू हाईस्कूल मधवापुर में कक्षा नौवीं से 12वीं तक नामांकित 560 छात्रों की पढ़ाई के लिए मात्र दो कमरे उपलब्ध हैं। इन चार कक्षाओं के छात्र 10 सेक्सनों में बांटे गये हैं। औसतन प्रत्येक सेक्सन में 56 छात्र छात्राओं की संख्या है। 10 सेक्शन छात्रों की पढ़ाई के लिए कम से कम दस कमरे होने चाहिए। लेकिन, क्लासरूम के अभाव में छात्राओं के दो कौमन रूम को खाली करवा कर वर्गों का संचालन होता है। एक सेक्शन छात्रों का वर्ग संचालन, स्मार्ट क्लासरूम में भी हो रहा है। दूसरे विभाग के कमरों को खाली करवा कर क्लासरूम बनाये जाने के बाद भी, 50 फीसदी छात्रों के लिए ही मात्र पांच कमरे उपलब्ध हो पाये हैं। यह भी पढ़ें- चार कमरों में होता है एक से आठ तक की कक्षा का संचालन कमरों के अभाव में जहां एक ओर छात्रों को बैठने मे...