बलिया, मार्च 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 56 हजार 592 वाद निस्तारित किए गए। मौके पर ही 14 करोड़ 89 लाख 40 हजार 671 रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा 21 करोड़ 40 लाख रुपए की समझौता राशि तय हुई।लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। दीवानी न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने कई मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 2291 फौजदारी मामलों का निस्तारण करते हुए 6 लाख 30 हजार 400 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों में कुल 3212 मामलों का निस्तारण कर 6 लाख 61 हजार 830 रुपये का...