नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक ताजा इंटरव्यू में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन, नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य मुद्दों पर बात की। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र क्या है? 56 साल का आदमी यूथ बनकर घूम रहा। वो अपने आप को यूथ कह दें, इससे हकीकत नहीं बदलती। सीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि 31 साल के लोग अपने आप को यूथ कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस दृष्टि से तो खरगे जी बाल अवस्था में हैं। स्मृति ईरानी ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पर कहा कि सरकार का दायित्व है कि हर नागरिक की बात सुनना और यह उनका संवैधानिक अधिकार है कि वे बोलें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यह है कि आप वह बातें भी सुन रहे हैं कि जो कड़वी है। अगर आज आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखें तो ज...