बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों की सूरत और सीरत बदलने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर जनपद के 56 विद्यालय पानी फेरते नजर आ रहे हैं। इन विद्यालयों पर कार्यरत अध्यापकों की लापरवाही का आलम यह है कि सत्र के 18 दिन बीत जाने के बाद भी इन विद्यालयों पर नामांकन का खाता भी नहीं खुल सका है। एक अप्रैल से शुरू हुए नवीन शैक्षणिक सत्र में अब तक शून्य नामांकन करने वाले इन विद्यालयों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। हिदायत दी है कि यदि दो से तीन दिन में जीरो नामांकन वाले स्कूल में प्रवेश नहीं कराया जाता है, तो वहां के सभी स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी।एक यह भी पढ़ें- 171 प्रधान शिक्षकों को किया गया विद्यालय आवंटित से 15 अप्रैल तक शासन के निर्देश पर पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.