कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार 20 अप्रैल को जिले के सात प्रखंडों के 20 पैक्सों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 56 मतदान केंद्र और 7 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल तथा मतपत्र सुरक्षा के लिए पीसीसीपी टीमों के साथ सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। जिला सहकारिता पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया किजिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- सोमवार को पैक्स चुनाव में 29,647 मतदाता करेंगे मतदान उन्होंने स्पष्ट किया है कि मतदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.