सोनभद्र, सितम्बर 12 -- सोनभद्र,संवाददाता। भादी अमावस्या पर शुक्रवार की रात शनि मंदिर के सामने वाली गली स्थित राणी सती दादी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सुनीता सावारिया ने भक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने दादी के लोकप्रिय भजनों सहित अनेक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर दादी के जयकारे लगाते रहे। इससे मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं ने दादी को छप्पन भोग अर्पित किया। इसके बाद विधिवत महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भजन की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे भक्त महाआरती के दौरान दादी के जयकारों से पूर...