बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- कस्बे में विराजमान भगवान गणपति को 56 भोग के साथ खैरपुर गंगनहर में विदाई दी गई। भगवान को विसर्जन करने गए भक्तों ने नगर में शोभायात्रा भी निकाली। जिसमें भक्तों ने जमकर नृत्य करते हुए प्रसाद वितरित किया। बीबीनगर कस्बे के आजमतारा मुहोल्ले में अध्यापिका आशु बैनीवाल के आवास पर भगवान गणपति जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी। पंडाल में सुबह शाम आरती के साथ साथ संकीर्तन किया गया। भगवान को 56 भोग लगाया गया। शुक्रवार को भगवान गणपति जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने नृत्य करते हुए भगवान को विदाई दी। गंगनहर की खैरपुर नहर में भगवान का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...