बदायूं, अप्रैल 8 -- एसएसपी अंकिता शर्मा ने अलग-अलग थानों में तैनात 56 सिपाहियों तबादले किए हैं। वहीं 36 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से नई तैनाती मिली है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसमें चार सिपाही मूसाझाग थाने के लाइन हाजिर किए गए हैं। जबकि सिविल लाइंस कोतवाली के एक सिपाही को मारपीट के मामले में लाइन हाजिर किया गया है। तबादला सूची के तहत कई शाखाओं और थानों में तैनात कर्मियों को प्रभावित किया गया है। यातायात शाखा से हेड कांस्टेबल प्रभात श्रीवास्तव, रमेश कुमार, बलविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र नागर, तपस कुमार और सुमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मूसाझाग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सराफात, चालक राजेश बाबू, कांस्टेबल...