ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में 56 गांवों की भूमि पर नया लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा, जो मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे से वाया बुलंदशहर अब जेवर एयरपोर्ट भी लिंक होगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अब जल्द भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए योगी सरकार ने 995 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण से मेरठ से लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए जेवर एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। शासन की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई थी। अब इस लिंक एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण, निर्माण को लेकर 1734 करोड़ के अनुमानित लागत को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के तौर पर 995 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। शासन ने बुलंदशहर जिले को 995 करोड़ रुपये जारी...