हाथरस, मई 16 -- 56 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए कराया पंजीकरण। -(A)56 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए कराया पंजीकरण।सहपऊ । शनिवार को कस्बा ​स्थित सीएचसी पर आयाेजित प्रधानमंत्री सुर​क्षित मातृत्व दिवस पर 56 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच के लिए पंजीकरण कराया । सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रकाश मोहन ने बताया कि इनमें से 04 महिलाओं ने प्रथम बार गर्भधारण किया था । उनका इस योजना में भी पंजीकरण किया गया । 30 महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड की जांच के ​लिए भेजा गया । 06 महिलाएं उच्च जो​खिम गर्भावस्था ​स्थिति में थी । उनका किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने एवं परेशानी होने पर अतिशीघ्र सीएचसी पर जांच कराने की सलाह दी गई । इस दौरान डॉ पूजा कपूर , तुलसी ,गार्गी शर्मा , रीना ,सीमा ,चंचलपाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...