नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- लौटते हुए मॉनसून के वक्त होने वाली बारिश ने उत्तर भारत में भारी तबाही मचाई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हुई है। अकेले उत्तर प्रदेश में बारिश संबंधी गतिविधियों, घर और पेड़ गिरने की वजह से 56 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1000 से ज्यादा घर ढह गए हैं। मौसम विभाग का कनहा है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी अभी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में फिर से मौसम बदल सकता है।हालांकि यूपी में दो दिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। मौसम के जानकारों ने म्यांमार के पास बंगाल की ...