कन्नौज, मार्च 8 -- कन्नौज। मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई जा रही है, इसके अलावा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारी को सख्त निर्देश दिए थे । जिसके चलते शहर कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा एवं सर्विलांस प्रभारी त्रदीप सिंह की संयुक्त पुलिस टी...