56 किलो का शिवभक्त और कंधे पर 201 लीटर आस्था
सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। शरीर का वजन महज 56 किलो और कंधे पर 201 लीटर गंगाजल का नजारा कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोककर देखने पर मजबूर कर रहा है। बिडवी निवासी शिवा कश्यप पांचवीं और अंतिम बार इतनी भारी कांवड़ लेकर हरिद्वार से अपने गांव की 101 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। परिवार, गांव और देश की सुख-शांति के संकल्प के साथ शिवा के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। शिवा ने बताया कि उन्होंने कांवड़ यात्रा की शुरुआत महज एक लीटर गंगाजल से की थी। पहले वर्ष एक लीटर, दूसरे वर्ष 10 लीटर, तीसरे वर्ष 50 लीटर और चौथे वर्ष 101 लीटर गंगाजल लेकर यात्रा की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले 17 श्रद्धालु इस बार उन्होंने 201 लीटर गंगाजल उठाने का संकल्प पूरा करने की ठानी है। यह उनकी पांचवीं और अंतिम कांवड़ यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.