सिद्धार्थ, मार्च 16 -- सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक विनय वर्मा द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर 56.08 करोड़ रुपये की 13 विकास कार्यों/योजनाओं को स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बढ़नी में समय माता स्थान मधवा नगर बैरिहवा मार्ग का निर्माण कार्य, शोहरतगढ़ के भिरंडा समय माता स्थान से नियांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, एनएच 730 के किमी 408 से निकलकर धनौरा मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य एवं कई छोटे-छोटे पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों को सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...