अररिया, फरवरी 15 -- बथनाहा, एक संवाददाता। रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा मुख्यालय में महाशिवरात्रि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। कमांडेंट शाश्वत कुमार की उपस्थिति में अधिकारियों व जवानों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान राष्ट्र की सुरक्षा, सीमाओं की मजबूती और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। आयोजन ने बल में आध्यात्मिक चेतना, एकता और समर्पण की भावना को सुदृढ़ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...