बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना में अब तक लगभग 32 प्रतिशत बकाएदारों ने ही रूचि दिखाई है, जो कुल बकाएदारों की संख्या से काफी कम है। पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में अभियान की गति काफी धीमी हो गई है। अब जबकि योजना समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं, अधिकारी ज्यादा से ज्यादा वसूली के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पहली दिसंबर 2025 से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। इसके तहत एलएमवी-1 घरेलू के अधिकतम दो किलोवॉट तक तथा एलएमवी-2 कॉमर्शियल के अधिकतम एक किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया। इसमें नेवर पेड व लांग अनपेड उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज में छूट के साथ ही बिल के मूलधन में भी छूट प्रदान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आज तक बिजली विभाग में ऐसी योजना नहीं आई थी। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.