सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। गौरव विहार स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन श्री बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 551 मातृ शक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर हरि मंदिर आवास विकास से सिद्ध पीठ संकट मोचन श्री बालाजी धाम तक पदयात्रा की। धाम संस्थापक महंत अनिल महाराज के संयोजन तथा भागवत आचार्य अजय किरण महाराज एवं आचार्य छविकांत उनियाल के निर्देशन में आयोजित कलश यात्रा के दौरान भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की व्यवस्था भी की गई। महंत अनिल महाराज ने बताया कि प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें आचार्य अजय किरण महाराज कथा का रसप...