मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- बंदरा। घोसरामा में नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में गुरुवार को श्रीसीताराम नाम अष्टयाम एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पंडित फूलकांत झा ने 551 कन्याओं को बूढ़ी गंडक के रतवारा-रैनी घाट पर जलबोझी कराई। वहां से कन्याएं घोसरामा पहुंचीं, जहां कलश स्थापित किया गया। अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को मां शारदे के पूजनोत्सव के साथ श्रीसीताराम महाधुन की शुरुआत होगी। वहीं, 24 जनवरी की रात में श्रीसीताराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 से 31 जनवरी तक वृंदावन की कथा वाचिका निकुंज मंजरी चंचला दीदी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। उपाध्यक्ष राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, कुंदन ठाकुर, आनंद मोहन गोलू, सुशील ठाकुर, विद्यानंद ठाकुर, संतोष सिंह, आलोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.