सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- 550 लीटर नेपाली शराब लदी मारुति वैन के साथ एक गिरफ्तार रीगा। संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के मिल चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 550 लीटर नेपाली सौफी शराब लदी मारुति वैन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र प्रेम कुमार यादव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से मारुति वैन में बड़ी मात्रा में नेपाली शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मिल चौक के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही संदिग्ध मारुति वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 550 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शराब और मारुति वै...