गाजीपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। होली के अवसर पर शनिवार को लोकभवन सभागार से उज्जवाला लाभार्थियों को सिलेंडर वितरण का किया गया। जनपद में 550 उज्ज्वला लाभार्थियों को ऑडिटोरियम में निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किए गए। लाभार्थियों को अबीर गुलाल के लाल के पैकेट भी दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलकर पात्र को इस योजना से जोड़ने का काम किया है। इस योजना से न केवल महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिली है, बल्कि उनके जीवन में स्वच्छता और सुविधा भी आई है। जनपद में कुल 66 घरेलू गैस एजेंसियों कार्यरत हैं। इन एजेंसियों पर जिले में उज्ज्वला योजना के कुल सक्रिय लाभार्थियों की संख्या 317082 है। जिसके सापेक्ष 294142 लाभार्थियों ने अपने बैंक खाते को आधार...