फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा सुपारी से लदा एक ट्रक चेकिंग अभियान में पकड़ लिया गया। जांच पड़ताल में बगैर राज्य कर प्रपत्र सुपारी ढोते हुये पाया गया। इस पर 55.20 लाख की सुपारी लदी है। एआरटीओ की सूचना पर राज्य कर सचल दल की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। साफ हुआ कि ट्रक में लोड सुपारी का जीएसटी जमा नही है। टीम ने ट्रक को निगरानी में ले लिया है। इसमें पड़ताल की जा रही है। जिलाधिकारी आशुतोष कूमार द्विवेदी के निर्देशन में मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। मुख्य रोड से जब यह ट्रक गुजर रहा था तो इसे रोका गया। इसमें सुपारी लोड थी जिसकी कीमत 55.20 लाख रुपये बतायी गयी। एआरटीओ ने इसकी जानकारी राज्य कर के सहायक आयुक्त अमित त्यागी को दी। सचल दल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.