55 हजार रुपये मासिक लाभ का झांसा देकर पांच लाख हड़पे, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 7 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। व्यवसाय में निवेश पर प्रतिमाह 55 हजार रुपये लाभ देने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गुलरिहा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिपराइच थाना क्षेत्र के समदारखुर्द निवासी मेराज अंसारी ने आरोप लगाया है कि महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर निवासी दिनेश यादव ने अपने व्यवसाय में निवेश करने पर प्रतिमाह 55 हजार रुपये लाभ देने का वादा किया था। आरोप है कि 21 फरवरी 2025 को उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक आरोपी को दिया, जिसकी धनराशि 24 फरवरी को आरोपी के खाते में स्थानांतरित हो गई। इसके बाद लाभांश और मूलधन वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी ने कूटरचित इकरारनामा तैय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.