कानपुर, मई 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। चिलचिलाती गर्मी के लिये विख्यात जेठ के महीने में नवंबर जैसी गुलाबी सर्दी का अहसास चौंकाने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो 1971 के बाद यानि करीब 55 बरस बाद 7 मई का दिन इतना ठंडा रहा है। वहीं जनपद के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना रहा। दोपहर में धूप निकलने से कुछ देर गर्मी का अहसास हुआ,लेकिन फिर बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। जनपद में मौसम का मिजाज हर दिन करवट बदल रहा है। बुधवार को जहां उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया वहीं गुरुवार की भोर से ही आसमान पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश ने सर्दी का अहसास कराया। यह भी पढ़ें- जिले में दिन में खिल रहा है धूप, रात में हो रही बारिश सुबह 5 बजे से जिले के कुछ इलाकों में हल्की तो रसूलाबाद समेत कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई।...