गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। जिले में वयस्क शिक्षा को नए चरण में ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक बुनियादी साक्षरता हासिल कर चुके लोगों को अगले स्तर पर ले जाते हुए पांचवीं कक्षा के समकक्ष पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। इस पहल के तहत 15 से 55 वर्ष आयु वर्ग के वे लोग, जिन्होंने प्रारंभिक स्तर पूरा कर लिया है, उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए व्यवस्थित रूप से जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार, सबसे पहले उन लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा जो अभी तीसरी कक्षा स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं। इनके लिए सितंबर माह में लेवल-3 की परीक्षा आयोजित होगी, ताकि शेष लोग भी इस स्तर को पूरा कर सकें। यह भी पढ़ें- परीक्षा में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को सीधे अगले चरण यानी पांचवीं स्तर की पढ़ाई में...