55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए माले नेता सूरज कुमार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (सीपीएम) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन में हुआ। इस दौरान माले नेता सूरज कुमार सिंह अपने 55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव दिनेश भगत व संचालन अब्दुल गफ्फार ने किया। राज्य सचिव ललन चौधरी और विभूतिपुर विधायक डॉ. अजय कुमार ने सभी को सदस्यता दिलाई।ललन चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला तेज करना होगा। 10 अगस्त को हजारों की संख्या में जेल भरना होगा। विधायक डॉ. अजय ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही को सिर्फ लाल झंडा ही रोक सकता है। सीपीएम में शामिल होने वालों में संतोष कुमार यादव,लक्ष्मण राय,मुनीम महतो,मुजम्मिल अंसारी,अखलाक अंसारी,सीती देवी,पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.