55 शतक नहीं, विराट कोहली के दिल के करीब '43 रनों' की ये पारी; बताया ODI करियर की बेस्ट इनिंग
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें किंग कोहली खुद अपने वनडे करियर की बेस्ट इनिंग चुनते हुए नजर आ रहे हैं। विराट का वनडे डेब्यू 2008 में हुआ था। पिछले 18 सालों में उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 55 शतक जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि एक 43 रनों की पारी की उनके दिल में खास जगह है, जिसे कोहली ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया है। यह भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे में 16 से घटकर 15 खिलाड़ियों का रह गया है भारतीय स्क्वॉड 'दिस और दैट' के इस क्विज में कोहली के सामने सबसे पहले दो पारियां रखीं गईं। दोनों ही पारियां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.