इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा। एक से 15 अप्रैल तक चले स्कूल चलो अभियान में सभी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन कराए जाने थे लेकिन जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 55 विद्यालय ऐसे हैं। जिनमें किसी छात्र-छात्रा का एडमिशन नहीं कराया गया है और नामांकन शून्य रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि अभियान के दौरान नवीन नामांकन शून्य होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शून्य नामांकन वाले इन 55 स्कूलों की सूची संलग्न करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया है कि प्रधानाचार्यों से नवीन नामांकन को निर्देशित करें। यह भी पढ़ें- अब एक जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान यह भी पढ़ें- पोर्टल पर शून्य नामांकन, 507 स्कूलों को नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...