55 वर्षीय मरीज की जटिल ओपन हार्ट सर्जरी सफल
रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने एक जटिल एवं हाई-रिस्क ओपन हार्ट सर्जरी कर हजारीबाग निवासी 55 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया। मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क हुआ। मरीज सांस फूलने, तेज बुखार और पैरों में सूजन से पीड़ित था। जांच में उसका हृदय केवल 20 प्रतिशत क्षमता से काम करता मिला, साथ ही किडनी व लिवर भी प्रभावित थे। अमृत फार्मेसी से आवश्यक सर्जिकल सामग्री जुटाकर क्षतिग्रस्त एओर्टिक वाल्व को कृत्रिम वाल्व से बदला गया।विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पंकज बोदरा के मार्गदर्शन, डॉ. राकेश चौधरी के नेतृत्व और प्रो. शिव प्रिये व डॉ. नीतेश कुमार की एनेस्थीसिया टीम के सहयोग से यह सर्जरी सफल रही। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.