अररिया, अगस्त 17 -- नरपतगंज/बथनाहा, एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे पथराहा बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 55.5 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। हालांकि मौके से तस्कर चकमा देकर भाग निकला। जब्त शराब आवश्यक जांच पड़ताल के बाद घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार नेपाल से बॉर्डर के रास्ते शराब तस्करी की सूचना पर एसएसबी जवानों ने पथराहा बॉर्डर के समीप नाकेबंदी कर रखी थी, जैसे ही शराब तस्कर बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश किया कि जवानों को देखते ही शराब छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। इसके बाद जवानों के द्वारा शराब को जब्त कर लिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शराब जब्ती मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिक...