औरंगाबाद, जून 15 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रेगनिया मझौली गांव से 55 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, जिसमें शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...