इटावा औरैया, जुलाई 12 -- इटावा, संवाददाता। पौधरोपण महायज्ञ में एक पेड़ मां के नाम को लेकर जिले में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसका शुभारम्भ डॉ. अम्बेडकर कृषि इंजीनियरिंग कालेज के आवासीय परिसर में प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने हरिशंकरी पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति व शास्त्रों में प्रकृति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारे शास्त्र बताते हैं कि धरती हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। इसलिए इस धरा को हरा-भरा रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। सहकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि इटावा में 55,18,600 पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया 2025 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 7127 एकड़ वनावरण की वृद्धि हुई है। जनपद का वनावरण 10.88 प्रतिशत से बढ़कर 12.128 प्रतिशत हो गया है। उन्...