55 लाख के 215 गुमशुदा मोबाइल बरामद
बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। मोबाइल फोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, पढ़ाई, रोजगार, निजी दस्तावेजों व पारिवारिक यादों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मोबाइल में सुरक्षित रहती हैं। ऐसे में मोबाइल गुम हो जाने पर लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। जिले की पुलिस ने ऐसे सैकड़ों लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाने का सराहनीय कार्य किया है। जनपद पुलिस की साइबर सेल व सीईआईआर टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 215 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 50 से 55 लाख रुपये आंकी गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बरामद किए 92 हजार के पांच गुमशुदा मोबाइल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.