संवाददाता, जून 19 -- यूपी के बुलंदशहर में 55 लाख के लिए एक भतीजे ने अपने चाचा की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच 55 लाख रुपयों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। खेतों पर काम करते समय आरोपी ने आकर चाचा पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद आरोपी ने 112 पर कॉल करके पुलिस को चाचा की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव क्वार्सी में 55 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर भतीजे ने चाचा की तमंचे से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने पुलिस को खुद ही फोन पर सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को हिरासत में लेकर आलाकत्ल तमंचा बरामद किया है। मूलरूप से गांव क्वार्सी निवासी बृजमोहन शर्मा उर्फ गुड्डू (50 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ बुलंदशहर में रह...